खेसारी लाल का नया गाना ‘मौसमी’ रिलीज! महिमा सिंह संग लगाए ताबड़तोड़ ठुमके – यूजर्स बोले, "सैलरी से पहले खेसारी का गाना चाहिए!"

‘मौसमी’ गाने में खेसारी इस बार महिमा सिंह के साथ ठुमकों की बारिश कर रहे हैं। गाने की थीम है फलवाली और ग्राहक की नोकझोंक, लेकिन अंदाज़ है पूरी तरह से मसालेदार! महिमा जहां फल बेचती दिख रही हैं, वहीं खेसारी खरीदारी के बहाने दिल लुटाते दिखे।

रिलीज होते ही गाना हुआ वायरल!

 

गाना रिलीज हुआ शुक्रवार सुबह और सिर्फ 5 घंटे में पार कर गया 1.84 लाख व्यूज!
यूजर्स गाने को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स में लुटा रहे हैं प्यार।

यूजर्स बोले – "ये होता है असली बिहारी टशन!"

सोशल मीडिया पर यूजर्स का फुल रिएक्शन आया है:

 

🗣️ “जो हर जगह जलवा दिखाए, उसे बिहारी कहते हैं... और जो भोजपुरी में बवाल मचा दे, उसे खेसारी कहते हैं!”
🗣️ “सैलरी से पहले खेसारी के गाने का नोटिफिकेशन चाहिए!”

'अहिरान' के बाद फिर आया सुपरहिट तड़का!

‘मौसमी’ से पहले खेसारी का गाना ‘अहिरान’ भी जबरदस्त हिट रहा था। अब फैन्स उनकी आने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी आउट हो चुका है

 

 

अगर आप भी खेसारी फैन हैं, तो अब देर किस बात की?
यूट्यूब खोलिए, ‘मौसमी’ प्ले कीजिए, और ठुमकों में खो जाइए!

#Video | #Khesari Lal Yadav | मौसमी - Mausami | #Karishma Kakkar | Ft. Mahima | #Bhojpuri New Song